फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   22 thousand rupees. retired. employee. promising. rupees.

Nainital News: 429 रुपये वापस करने का झांसा देकर रिटायर्ड कर्मी के 22 हजार उड़ाए

Wed, 07 May 2025 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 07 May 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
22 thousand rupees. retired. employee. promising. rupees.
हल्द्वानी। रिटायर कर्मचारी से साइबर ठगों ने 22 हजार की ठगी कर दी। खुद के साथ ठगी का पता चलते ही पीड़ित मुखानी थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैनिक काॅलोनी उत्कर्ष विहार हरिपुर नायक निवासी धर्मानंद पंत केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण विभाग में कार्यरत रहे हैं। मंगलवार दोपहर वह मुखानी थाने पहुंचे थे। इस दौरान पंत ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने फ्लिपकार्ट से 429 रुपये का सामान मंगाया था। सामान पसंद न आने पर वापस कर दिया जबकि उसकी धनराशि वापस नहीं मिली। मंगलवार सुबह उनके पास फोन आया। कॉलर ने खुद को फ्लिपकार्ट का कर्मचारी बताते हुए सामान वापस करने के एवज में धनराशि वापस करने की जानकारी दी। फोन पर उनसे कुछ जानकारी मांगी जो धर्मानंद ने उपलब्ध करा दी। इस दौरान उनके खाते से दो किस्तों में क्रमश: 3008 व 19131 रुपये निकाल लिए गए। इस पर उन्होंने ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने बैंक पहुंचकर खाता बंद करवाया और तहरीर लेकर मुखानी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को ठगी की जानकारी दी। मुखानी थानध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि तहरीर की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed