फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मेघ बरसे, लोग बिजली को तरसे

मेघ बरसे, लोग बिजली को तरसे

Thu, 05 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
मेघ बरसे, लोग बिजली को तरसे
rain
हल्द्वानी। झमाझम बारिश के बाद बिजली संकट से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। बुधवार तड़के भी बारिश के साथ ही बिजली गुल हो गई और दोपहर तक बिजली की आंख मिचौली जारी रही। बृहस्पतिवार को चार घंटे तक गौलापार में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


शनिवार से मूसलाधार बारिश हो रही है और लगातार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। शनिवार और रविवार रात लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी थी। बिजली विभाग के निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावों की कलई लगातार खुलती जा रही है। बुधवार तड़के भी मूसलाधार बारिश हुई और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। शहरी क्षेत्र में भी बिजली की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन


कठघरिया उपकेंद्र में ट्रिपिंग आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि कठघरिया में ट्रिपिंग आई थी और कमलुवागांजा 220 केवी से पेट्रोलिंग कराने को कहा गया था। कुछ देर बाद लाइन होल्ड हो गई थी। अधिशासी अभियंता नगर डीके जोशी ने बताया कि एलटी लाइन के फाल्ट के कारण आपूर्ति कुछ देर के लिए बाधित रही। बताया कि बृहस्पतिवार को 33केवी गौलापार उपकेंद्र सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। मरम्मत कार्य केे चलते चार घंटे का शटडाउन लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेघ बरसे, लोग बिजली को तरसे
आज गौलापार में चार घंटे गुल रहेगी बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed