फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सुरक्षित मनाएं दीपों का पर्व

सुरक्षित मनाएं दीपों का पर्व

Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षित मनाएं दीपों का पर्व
हल्द्वानी। दीपावली दीपों, रोशनी, आतिशबाजी का त्योहार है । यह त्योहार सभी के जीवन में सुख समृद्धि, प्रगति का प्रतीक का संदेश देता है। लोग जहां घरों की साज सजावट और तैयारियों में लगे हैं वही इस त्योहार में खुशियां बरकरार रहे इस बाबत सरकारी महकमों ने भी तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन और जलकल विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है। लक्ष्मी पूजन में बिजली गुल नहीं हो ऊर्जा विभाग की तैयारियां पूरी है। स्वास्थ्य महकमे में भी इमरजेंसी सेवा के साथ ही ओपीडी चालू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


आवश्यक हेल्प लाइन नंबर
अग्नि टोल फ्री नंबर 101
आपात नंबर 100
स्वास्थ्य सेवा एंबुलेंस 108

अधिकारियोें के नंबरों की सूची
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 9411112712
पुलिस अधीक्षक शहर 9411112743
पुलिस उपाधीक्षक 9411112741
अग्नि शमन अधिकारी 9411113485
जिला अग्नि शमन अधिकारी 9411113507
कोतवाल शहर 9411112877
काठगोदाम थाना प्रभारी 9927991999
बनभूलपुरा थाना प्रभारी 9412507516

गुल हो बिजली तो करें शिकायत
हल्द्वानी। बिजली विभाग ने बृहस्पतिवार को निर्बाध आपूर्ति के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। अधिशासी अभियंता के अधिकारी बिजली आपूर्ति की मानीटरिंग करेंगे तो अवर अभियंता उपकेंद्रों पर मौजूद रहेंगे और व्यवस्था पर नजर बनाए रखेंगे। किसी भी तरह का फाल्ट आने से बिजली गुल होने पर आप तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन


बिजली विभाग के नंबर
टोल फ्री 18004190405
बिजली चोरी की सूचना 18001804185
हल्द्वानी 05946233503
रानीबाग 05946244238
शीशमहल 05946267032
कठघरिया 05946264070
कालाढूंगी चौराहा 05946220016
देवलचौड़ 9917474874
सुभाष नगर 05946220032
टीपी नगर 05946225405
बनभूलपुरा 9412085308

इमरजेंसी में मौजूद रहेंगे डॉक्टर
हल्द्वानी। अस्पतालों में दवाएं रखने से लेकर इमरजेंसी में डॉक्टरों की मौजूदगी तक के लिए आलाधिकारियों ने आदेश जारी कर दिए हैं। बेस अस्पताल में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को देखा जाएगा साथ ही बर्न वार्ड भी तैयार रखे जाएंगे। सुशीला तिवारी अस्पताल की इमरजेंसी भी अलर्ट मोड पर रहेगी और डॉक्टर मिलेंगे। एसटीएच में भी बर्न वार्ड पूरी तरह से तैयार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां खड़े हैं दमकल वाहन
लालकुआं : 01
रामलीला मैदान पटाखा बाजार : 01
दमकल दफ्तर : 01
कोतवाली के पास : 01
अग्निशमन अधिकारी रात को कोतवाली में रहेंगे अलर्ट
रामलीला मैदान और दमकल दफ्तर पर एक-एक बैक पैक सेट (मोटर साइकिल) भी रहेगी

आग लगने पर यह करें
आग लगने पर मिट्टी और पानी डालें
बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं को घटनास्थल से दूर ले जाएं
अग्निशमन विभाग और पुलिस को तुरंत सूचना दें
दीये, मोमबत्ती, पटाखे जलाते समय पर्दे, कपड़ों से दूर रखे ताकि आंच न पकड़े
रसोई में सिलेंडर के पास दीया न रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed