{"_id":"5c4b760cbdec2211d240b59a","slug":"201548449292-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगमों की आय बढ़ाने पर चार घंटे हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगमों की आय बढ़ाने पर चार घंटे हुआ मंथन
विज्ञापन
कुमाऊं के नगर निकाय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहरी विकास निदेशालय की ओर से आयोजित अभिमुखीकरण कार्यशाला के दूसरे दिन निगमों की आय बढ़ाने पर चार घंटे मंथन हुआ। शहरी विकास निदेशालय की ओर से आए अधिकारियों ने निकायों के अध्यक्ष और मेयरों को शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मेयर जोगेंद्र रौतेला, मेयर रुद्रपुर रामपाल, मेयर काशीपुर ऊषा चौधरी और सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली ने किया। अभिमुखीकरण प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत और एनयूएलएम योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान शहरी विकास विभाग के नीरज जोशी, रवि पांडे, राजीव पांडे, नरेश मठपाल, नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया, डॉ मनोज कांडपाल, विजेंद्र चौहान आदि थे।
निगमों की आय बढ़ाने पर चार घंटे हुआ मंथन
निकाय अध्यक्ष/मेयरों को बताई शासन की योजनाएं
अब निकायों की सीधे होगी निगरानी
हल्द्वानी। अब निकायों की निगरानी सीधे शासन स्तर पर होगी। सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली ने देहरादून में कॉल सेंटर खोलने की बात कही है। कहा कि एक-दो दिन में कॉल सेंटर खोल दिया जाएगा। कॉल सेंटर में लगे कर्मचारी निकायों के अधिकारियों से सीधे बात कर योजनाओं की जानकारी लेंगे और देंगे। साथ ही योजनाओं की प्रगति उन्हें बताएंगे।
विज्ञापन
हल्द्वानी निगम की पत्रिका प्रतिबिंब का विमोचन
नगर निगम हल्द्वानी की पत्रिका प्रतिबिंब का विमोचन सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली, अपर निदेशक उदय राणा और मेयर जोगेंद्र रौतेला ने किया। पत्रिका में नगर निगम की ओर से कराए गए काम, योजना आदि के बारे में बताया गया है।
निकायों को नक्शा पास करने का अधिकार मांगा
अल्मोड़ा सहित कई निकायों के अध्यक्षों ने कहा कि विकास प्राधिकरण बनने से नक्शे पास करने का अधिकार विकास प्राधिकरण के पास चला गया है। इससे एक ओर निगम की आय प्रभावित हो रही है। उधर, प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त है। वहीं, भवन मूल्यांकन के आधार पर पानी बिल निर्धारित करने को बदलने की भी मांग की।
जैम में मिलता है गुणवत्ता विहीन सामान
रामनगर पालिकाध्यक्ष ने जैम से खरीदारी अनिवार्य किए जाने का विरोध करते हुए कई उदाहरण पेश किए। उन्होंने कहा कि जैम में बाजार रेट से अधिक कीमत में सामान मिल रहा है और इसकी गुणवत्ता भी खराब है। उन्होंने इस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की।
अब घर बैठे जमा करें हाउस टैक्स
हल्द्वानी। निकायों में रहने वाले लोग अब घर बैठकर हाउस टैक्स, रोड कटिंग और लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। शुक्रवार को सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली ने ई-नगर सेवा पोर्टल का अनावरण किया। उन्होंने कहा जल्द ही निकाय से जुड़ी अन्य आवेदन और टैक्स भी ऑनलाइन कर दिए जाएंगे।
बुलाया ही क्यों, जब हमारी बात ही नहीं सुननी थी
हल्द्वानी। कांग्रेस समर्थित निकायों के अध्यक्षों ने सरकार पर निकायों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में बताने के बाद जब शासन की ओर से आए अधिकारियों ने निकाय अध्यक्षों से समस्याएं पूछी तो कई अध्यक्षों की समस्याएं समान बताते हुए उन्हें बोलने नहीं दिया गया। साथ ही समय का अभाव बताया। इस पर एक अध्यक्ष ने कहा कि जब उनकी समस्याआें का समाधान ही नहीं करना था तो उन्हें इतनी दूर क्यों बुलाया गया। क्यों उनको बोलने के लिए समय नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने अभिमुखीकरण को सिर्फ दिखावा बताया।
सचिव बगोली को बताईं भवाली एवं भीमताल की समस्याएं
नगर पालिका भवाली के अध्यक्ष संजय वर्मा ने सचिव शहरी विकास बगोली से भेंट कर नगर में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने, महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बेचने के लिए नगर पालिका के माध्यम से बिक्री केंद्र खुलवाने की मांग की। वहीं नगर पंचायत भीमताल के अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया ने भीमताल में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए कथित घोटालों की जांच शीघ्र पूरी कराने और लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की।