फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हज यात्रियों का टीकाकरण-कोर्डिनेशन

हज यात्रियों का टीकाकरण-कोर्डिनेशन

Tue, 10 Jul 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
हज यात्रियों का टीकाकरण-कोर्डिनेशन
हल्द्वानी। कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों से आए हज यात्रियों को मदरसा इशाअत-उल-हक में प्रशिक्षण दिया गया। उलमा ने बताया कि मक्का पहुंचने पर काबा शरीफ पर पहली निगाह पड़ते ही दुआ जरूर मांगे, क्योंकि उस वक्त की दुआ कबूल होती है। कैंप में 138 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया और उन्हें पोलिया ड्राप पिलाई गई।
विज्ञापन

मदरसे के प्रधानाचार्य मुफ्ती जीशान रजा मिस्बाही, मौलाना अहमद अली नूरी, मौलाना मोहम्मद अकरम ने यात्रियों को हज के तौर-तरीके बताए। हाजी शहाब सिद्दीकी ने अहराम बांधने की तरकीब सिखाई। हज समिति के चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद ने कहा कि आवेदन करने से लेकर हज के तमाम अरकान और वापसी तक हज यात्रियों को कोई परेशानी न हो, हज समिति इसकी हरसंभव कोशिश करती है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मजहर नईम नवाब ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से इस बार प्रदेश में 500 सीटें बढ़ी हैं। कैंप में बेस अस्पताल के डॉ. शकील अनवर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 69 पुरुष और 69 महिलाओं का टीकाकरण किया। इस दौरान हज कमेटी के अनवार हुसैन, रईस अहमद, नफीस अहमद, जमीर अहमद, हसनेन रजा, हसीन खां वारसी, शाकिर मलिक, नसीम अली, रियाज हुसैन रिजवी, अजहर सिद्दीकी, इसरार अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना महरम जा रहीं चार महिलाएं
हल्द्वानी। इस साल से केंद्र सरकार ने व्यवस्था की है कि अब 45 साल से अधिक उम्र की महिलाएं बिना महरम (रिश्तेदार पुरुष) के भी हज यात्रा पर जा सकेंगी। इसके तहत प्रदेश से चार महिलाओं का चयन हुआ। इनमें लाइन नंबर 17 निवासी फातिमा बेगम, उजाला नगर निवासी जमीला बेगम, नई बस्ती निवासी रमजानो और इंदिरा नगर रुद्रपुर निवासी रफीकन शामिल हैं। सोमवार को उन्होंने टीकाकरण कराया। इन सभी के शौहर का पूर्व में इंतकाल हो चुका है।

ऑनलाइन रिपोर्टिंग की गई
हल्द्वानी। हज समिति के अनुसार, अब फ्लाइट से दो दिन पहले दिल्ली जाकर रिपोर्टिंग करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी गई है। कैंप में समिति ने मोबाइल के जरिए कई हज यात्रियों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग की।

एक्सिस बैंक ने खोले खाते
हल्द्वानी। हज यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सिस बैंक ने खाते खोलकर एटीएम कार्ड बांटे। बैंक कर्मियों ने बताया कि हज के दौरान यात्री एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे। इसके लिए प्रति रियाल 15 पैसे का शुल्क लिया जाएगा।


धार्मिक कार्यक्रम में दिखा सियासी रंग
हल्द्वानी। हज यात्रियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में भी सियासी रंग दिखाई दिया। प्रदेश हज समिति के बैनर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री यशपाल आर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के फोटो लगाए गए थे, जबकि हज कमेटी के चेयरमैन की मौजूदगी के बावजूद उनका कहीं फोटो नहीं था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि क्षेत्रीय विधायक डॉ. इंदिरा हृदयेश की भी अनदेखी की गई। इस मामले में हज कमेटी के ईओ मोहम्मद मीसम का कहना है कि मामला दिखवाया जाएगा। भविष्य में प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed