फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आब्जर्वरों की निगरानी में हुई सीबीएसई बोर्ड की अर्थशास्त्र की परीक्षा

आब्जर्वरों की निगरानी में हुई सीबीएसई बोर्ड की अर्थशास्त्र की परीक्षा

Thu, 26 Apr 2018 02:11 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
आब्जर्वरों की निगरानी में हुई सीबीएसई बोर्ड की अर्थशास्त्र की परीक्षा
UP Board Exam
हल्द्वानी। सीबीएसई बोर्ड के बारहवीं के विद्यार्थियों की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा बुधवार को ऑब्जर्वरों की कड़ी निगरानी में हुई। पेपर होने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। दोबारा परीक्षा होने की टेंशन ने उन्हें कई दिनों से परेशान कर रखा था।
विज्ञापन

अर्थशास्त्र विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के कारण सीबीएसई बोर्ड को बुधवार को इस विषय की परीक्षा दोबारा करानी पड़ी। नैनीताल जिले में 20 परीक्षा केंद्रों पर अर्थशास्त्र का पेपर हुआ। छात्र-छात्राएं सुबह साढ़े दस बजे पेपर शुरू होने से पौन घंटा पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। सीबीएसई बोर्ड ने भी पेपर दोबारा कराने को काफी एहतियात के कदम उठाए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की ओर से एक-एक ऑब्जर्वर की तैनाती की गई थी। इतना ही नहीं बैंक से प्रश्नपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया के दौरान भी अलग से ऑब्जर्वर लगाया गया था जो कि बैंक से लेकर परीक्षा केंद्र तक प्रश्नपत्रों की निगरानी करते हुए आया।
विज्ञापन


बच्चे बोले: पहले से कठिन आया था पेपर
इस बार अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र पहले से ज्यादा कठिन आया। लेकिन परीक्षा की जो टेंशन बनी थी कम से कम वो तो खत्म हो गई। - शुभम, छात्र श्रीगुरुतेग बहादुर स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नपत्र पहले से अच्छा था। हल करने में परेशानी नहीं हुई। दोबारा परीक्षा की जो चिंता थी आज पेपर होने के बाद कम हुई। - हर्षित जौहरी, केवीएम स्कूल
पहले की अपेक्षा इस बार प्रश्नपत्र कठिन आया था। पहले के प्रश्नपत्र में अधिक अंक आते लेकिन इस बार भी पेपर में कोई प्रश्न नहीं छोड़ा है। - श्वेता राज, श्रीगुरुतेग बहादुर स्कूल
पेपर कहीं और लीक हुआ और परीक्षा हमारी हुई। इस बार अर्थशास्त्र का पेपर काफी कठिन आया था, फिर भी सभी प्रश्न किए। - दीक्षा, डॉनबास्को स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed