{"_id":"5a6ce80f4f1c1b87268b6b90","slug":"201517086735-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सरस मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सरस मेला संपन्न
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
नेशनल क्राफ्ट मेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार और ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड की ओर से एमबी इंटर कालेज मैदान में आयोजित सरस मेले का शनिवार को समापन हो गया। 15 जनवरी से शुरू हुए मेले में विभिन्न राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों ने स्टाल लगाए थे। मेले में स्वयं सहायता समूहों और स्वरोजगारियों ने दो करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया।
उत्तराखंड के 11 जिलों के 126 स्टाल मेला परिसर में लगाए गए थे। हथकरघा विकास निगम ने भी 43 स्टाल लगाए। मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। ठंड के बावजूद लोगों ने खरीदारी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सूचना विभाग के पंजीकृत कलाकारों ने मेले के दौरान रोजाना कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत, लोकनृत्य पेश कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्य रहे। मेला संयोजक मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र ने कहा कि इस बार मेले में देहरादून में आयोजित सरस मेले से अधिक की बिक्री हुई। अंतिम दिन प्रेम चंद्र के नेतृत्व में रिमझिम सांस्कृतिक कला केन्द्र के कलाकारों ने आकर्षक छोलिया नृत्य पेश किया। मल्लिका लोक सांस्कृतिक कला केंद्र के रितेश जोशी की टीम ने कुमाऊंनी और गढ़वाली लोकगीत, लोकनृत्य पेश कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
हरक सिंह रावत भी पहुंचे
हल्द्वानी। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. हरक सिह रावत ने मेला स्थल पर लगाए गए विभिन्न प्रांतों के स्टालों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी और मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।