{"_id":"571bc13d4f1c1b0f6c8b4b0c","slug":"2009-children-will-test-sanskrit","type":"story","status":"publish","title_hn":"2009 बच्चें देंगे संस्कृत परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2009 बच्चें देंगे संस्कृत परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामनगर। उतराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित संस्कृत परीक्षा में 2009 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। यह परीक्षा नौ मई से शुरू होकर 17 मई को संपन्न होगी। जिसके लिये बोर्ड ने कमर कसनी शुरू कर दी है।
बोर्ड के अपर सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया परीक्षा की सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। उन्होंने बताया परीक्षा में तैनात शिक्षकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिये गये हैं। परीक्षा के लिये कुल 2009 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड में 1079 तथा उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड में 930 छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन
श्री सिमल्टी ने बताया परीक्षा के लिये प्रदेश भर में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें हरिद्वार में दो, देहरादून में दो, उत्तरकाशी में तीन, टिहरी गढ़वाल में चार, पौड़ी गढ़वाल में एक, चमोली में दो, रुद्रप्रयाग में एक, पिथौरागढ़ में एक, अल्मोड़ा में एक, चंपावत में एक, नैनीताल में एक परीक्षा केंद्र हैं। जबकि ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर में कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गये हैं। बताते चलें पिछले वर्ष संस्कृत परीक्षा केंद्रों की संख्या 15 थी, जो इस वर्ष बढ़कर 19 हो गयी है।
विज्ञापन