{"_id":"5c7059c1bdec22737f733db6","slug":"191550866881-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा वन कर्मी की जांच को हल्द्वानी पहुंची सीबीआई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा वन कर्मी की जांच को हल्द्वानी पहुंची सीबीआई टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। खटीमा निवासी संविदा वन कर्मी की मौत के मामले में चार सदस्यीय सीबीआई टीम जांच के लिए उप कारागार पहुंची। टीम ने दस्तावेजों की जांच की। साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों से पूछताछ की। खटीमा निवासी प्रकाश रावत संविदा पर वन विभाग में कार्यरत था। मारपीट के मामले में उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। 20 जुलाई 2014 को वह जेल आया था। अगले दिन वह उप कारागार में गिर गया था। इसके बाद उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर इसे हत्या बताया था। साथ ही सीबीआई जांच की मांग की थी। बृहस्पतिवार को सीबीआई की टीम हल्द्वानी उप कारागार पहुंची। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने बताया कि सीबीआई टीम जांच के लिए पहुंची थी।
संविदा वन कर्मी की जांच को हल्द्वानी पहुंची सीबीआई टीम
उप कारागार में दस्तावेजों की जांच और कर्मियों से पूछताछ की
विज्ञापन
संविदा वन कर्मी की जांच को हल्द्वानी पहुंची सीबीआई टीम
उप कारागार में दस्तावेजों की जांच और कर्मियों से पूछताछ की