फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गेस्ट टीचरों का अता पता नहीं, बोर्ड परीक्षाएं नजदीक

गेस्ट टीचरों का अता पता नहीं, बोर्ड परीक्षाएं नजदीक

Thu, 06 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
गेस्ट टीचरों का अता पता नहीं, बोर्ड परीक्षाएं नजदीक
हल्द्वानी। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने में दो महीने रह गए हैं मगर माध्यमिक विद्यालयों में गेस्ट टीचरों की नियुक्ति की प्रक्रिया तक नहीं हो सकी है। हाल यह है कि कुमाऊं मंडल में प्रवक्ता और एलटी सहायक अध्यापकों के 2339 पद रिक्त हैं जिन पर कामचलाऊ व्यवस्था चल रही है।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती जल्द होने के भले ही कितने दावे करें लेकिन विद्यालयों की स्थिति बदहाल है। गेस्ट टीचरों की नियुक्ति करने के संबंध में शिक्षा सचिव भूपिंदर कौर औलख की ओर से शासनादेश 22 नवंबर को जारी हुआ था पर सॉफ्टवेयर तक ही तैयार नहीं हो सका है। निदेशालय स्तर पर सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग ही चल रही है। शिक्षा विभाग के मुताबिक जिलों में नियुक्ति की प्रक्रिया को सॉफ्टवेयर तैयार होने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और ऑनलाइन के लिए दस दिन का समय दिया जाएगा। जिले की रिक्तियों के आधार पर मेरिट, विकल्प के आधार पर सूचियां और आवेदन का विषयवार विवरण संबधित जिलों को भेजने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट गठित की जाएगी। इसी तरह जिलों में डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी, इसमें सीईओ सदस्य सचिव, डायट प्राचार्य, डीईओ माध्यमिक सदस्य होंगे लेकिन ये कमेटियां ही नहीं बनी हैं।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षाएं नजदीक, गेस्ट टीचरों का पता नहीं
विषय अध्यापकों के रिक्त स्थानों पर चल रही है कामचलाऊ व्यवस्था
1993 प्रवक्ता और एलटी सहायक अध्यापक के 346 पदों पर होनी है नियुक्ति


जिलेवार प्रवक्ता और एलटी सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों की सूचना शिक्षा निदेशालय को भेजी जा चुकी है। निदेशालय से निर्देश प्राप्त होते ही गेस्ट टीचरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केके गुप्ता, अपर शिक्षा निदेशक, कुमाऊं मंडल

शिक्षकों के रिक्त पद
जनपद प्रवक्ता एलटी सहायक अध्यापक
अल्मोड़ा 576 81
बागेश्वर 287 45
नैनीताल 231 42
पिथौरागढ़ 589 91
ऊधमसिंह नगर 70 51
चंपावत 240 36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed