{"_id":"5b8828d742c792466154559f","slug":"191535650007-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद हुआ मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद हुआ मुखर
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की यहां हुई बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर हर संभव संघर्ष करने पर सहमति बनी। मांग की गई कि कर्मचारियों को हर महीने की सात तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाए। इसके अलावा डिपो में बस बेड़े में निरंतर कमी पर भी आक्रोश जताया गया और वाहन उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।
शाखाध्यक्ष अमर पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कर्मचारी हितों के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा भी उठाया गया।
कार्यशाला प्रभारी की स्थायी तैनाती करने, लेखाकार नियुक्त करने, सहायक शाखा प्रबंधक की तैनाती करने, कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों का तत्काल निराकरण करने की मांगें प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि कई बार समस्याओं को लेकर निगम प्रबंधन से मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक निराकरण नहीं हुआ है। अब संगठन इसके लिए बड़े संघर्ष की रूपरेखा तय करेगा। बैठक में स्पेयर पार्ट्स की कमी को भी तत्काल प्रभाव से दूर करने की मांग उठी। संचालन शाखा मंत्री लाल सिंह फर्त्याल ने किया। इस अवसर पर जीवन सिंह देउपा, प्रमोद जोशी, राजेंद्र बजेठा, बीसी शर्मा, मोहित बिष्ट, मनोहर सिंह रावत सहित तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।