फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस के सामने ही बहू ने सास को जड़ दिए थप्पड़

पुलिस के सामने ही बहू ने सास को जड़ दिए थप्पड़

Fri, 01 Jun 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के सामने ही बहू ने सास को जड़ दिए थप्पड़
हल्द्वानी।महिला हेल्पलाइन में सुनवाई के लिए आई बहू और सास के आपस में भिड़ने पर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस का कहना था कि बहू ने सास को थप्पड़ मार दिया है। पुलिस ने दोनों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में मजिस्ट्रेट ने दोनों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीलीकोठी की रहने वाली युवती की शादी छह महीने पहले काशीपुर में एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज में कार नहीं देने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

विवाहिता सिर्फ दो दिनों तक अपनी ससुराल में रही। इस मामले में विवाहिता की तरफ से महिला हेल्पलाइन में प्रार्थनापत्र दिया गया। प्रार्थनापत्र पर महिला हेल्पलाइन की प्रभारी लता बिष्ट सुनवाई कर रही थी। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के लिए पहले ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाहिता का आरोप था कि सास ने उसके पिता को धमकी दी है। पुलिसकर्मियों का कहना था कि सास को बहू ने थप्पड़ जड़ दिया। मारपीट होने पर कार्यालय के बाहर हंगामा खड़ा हो गया। आवाज सुनकर अन्य कार्यालयों के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।

महिला पुलिसकर्मियों ने सास और बहू को हिरासत में ले लिया। पुलिसकर्मियों ने बहू को फटकार भी लगाई। बुजुर्ग सास की शारीरिक स्थित ठीक नहीं थी। कोतवाली पुलिस ने दोनों का शांति भंग की आशंका में चालान किया लेकिन मजिस्ट्रेट ने उनको निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed