फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जमरानी बांध की भूमि हस्तांरण की प्रक्रिया बढ़ी

जमरानी बांध की भूमि हस्तांरण की प्रक्रिया बढ़ी

Sun, 03 Dec 2017 01:46 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
जमरानी बांध की भूमि हस्तांरण की प्रक्रिया बढ़ी
हल्द्वानी। जमरानी बांध को लेकर कागजों में ही सही लेकिन फाइल हिलती दिख रही है। केंद्रीय वन्य एवं पर्यावरण मंत्रालय से जमीन हस्तांतरण को लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने भी जमरानी का जायजा लिया था। माना जा रहा है कि शहर के कई नेता जमरानी बांध को लेकर जद्दोजेहद में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

जमरानी बांध आज से चार दशक पूर्व प्रस्तावित हुआ था। तब से लेकर आज तक हर चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने इसको मुद्दा बनाया लेकिन यह मुद्दा ही रह गया। इधर उप्र, उत्तराखंड व केंद्र सरकार में भाजपा की सरकार होने के बाद जमरानी बांध बनने की उम्मीद जागी है। जमरानी को लेकर कागजी कार्रवाई भी तेज हो गई है। सूत्रों की माने तो जमरानी बांध के लिए दोगुनी भूमि देने के लिए खोजबीन शुरू हो गई है। वहीं वन भूमि हस्तांतरण को लेकर पिछले माह हल्द्वानी में आए प्रमुख वन्य जीव प्रतिपालक दिग्विजय सिंह खाती ने भी इसका दौरा किया था। इधर तब से सिर्फ कागजों में ही फाइल दौड़ रही है। जिसके बाद उम्मीद जगी है कि यदि केंद्रीय वन्य एवं पर्यावरण मंत्रालय से भूमि हस्तांतरण को हरी झंडी मिलती है तो चार दशकों से लटका मामला बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed