{"_id":"5a1dc8f54f1c1b95188b6d91","slug":"191511901429-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे शिवांश को बधाई देने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे शिवांश को बधाई देने
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में एनडीए टॉपर सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के बाद देश भर से चयनित 371 युवाओं में टॉप करने वाले शिवांश जोशी को बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल शिवांश के घर पहुंचे और परिवार वालों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिवांश ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। युवाओं को इससे जरूर प्रेरणा लेनी चाहिए।
मोहल्ला भवानीगंज स्थित पंचवटी कॉलोनी शिवांश जोशी के घर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में कई लोगों ने इतिहास में अपना नाम दर्ज किया है। इस शृंखला में शिवांश का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने शिवांश के पिता संजीव जोशी और माता तनुजा जोशी को भी बधाई दी। बता दें कि रविवार को घोषित परिणाम में 17 वर्षीय शिवांश को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ। शिवांश ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने इसी साल लिटिल स्कॉलर स्कूल से 12वीं की परीक्षा 96.8 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की थी। खास बात यह है कि शिवांश ने यह उपलब्धि बिना कोचिंग के हासिल की है।
राजधानी सरकार का मसला
रामनगर। यहां पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गैरसैंण को राजधानी बना जाने के मुद्दे पर 17 साल से कुछ नहीं हुआ। अब समय आ गया है कि शहीदों के सपने सच हों। आम जनता और आंदोलकारियों की भावना का ख्याल रखा जाए। स्थायी राजधानी की घोषणा सरकार को करनी है।