फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अयारपाटा क्षेत्र में सीलबंद मकान के खुले दरवाजे पर लगाई प्राधिकरण ने सील

अयारपाटा क्षेत्र में सीलबंद मकान के खुले दरवाजे पर लगाई प्राधिकरण ने सील

Tue, 24 Oct 2017 01:39 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
अयारपाटा क्षेत्र में सीलबंद मकान के खुले दरवाजे पर लगाई प्राधिकरण ने सील
नैनीताल (नैनीताल)। अयारपाटा क्षेत्र में पूर्व में सील किए गए मकान का दरवाजा खुला मिला। इस सूचना पर मौके पर पहुंची प्राधिकरण की टीम ने सीलबंद मकान के खुले हुए दूसरे दरवाजे को भी सील कर दिया।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव श्रीष कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने छह माह पहले अयारपाटा क्षेत्र में बिष्ट भवन परिसर के पास मई में जनार्दन सिंह के अवैध मकान को सील कर दिया था। आरोप है कि सिंह ने मकान बनाने के लिए प्राधिकरण से भवन मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया था। तभी से उक्त मकान सीलबंद है। सोमवार को किसी व्यक्ति ने प्राधिकरण के अधिकारियों को सूचना दी कि जनार्दन सिंह के सीलबंद मकान की सील तोड़कर दरवाजा खोल दिया गया है। सूचना मिलने पर प्राधिकरण के जेई जेपी डबराल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। जेई डबराल ने बताया कि मौके पर कहीं भी प्राधिकरण की सील नहीं टूटी थी। अलबत्ता सीलबंद दरवाजे के दूसरी ओर भीतर से बंद दरवाजा खुला था। उन्होंने बताया कि खुले दूसरे दरवाजे पर भी सोमवार को सील लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed