{"_id":"59ea50654f1c1b76678b6844","slug":"191508528229-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की चपेट में स्कूटी आने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की चपेट में स्कूटी आने पर बवाल
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दुकान से घर लौट रहे स्कूटी सवार दो भाइयों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। मौके से भाग रहे बोलेरो चालक को राहगीरों ने पकड़ कर धुन दिया। इस बीच दोनों गुटों के समर्थक एकत्र हो गए और दोनों वाहनों के सवारों में मारपीट हुई। घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया है।
रामबाग कॉलोनी निवासी शुभम जायसवाल, सचिन जायसवाल की रामपुर रोड पर दुकान है। वह दोनों शुक्रवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर स्कूटी से घर की ओर आ रहे थे। इस बीच रामपुर रोड गली नंबर पांच के पास सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो यूके 04 वी 9675 ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इस बीच मौका पाकर बोलेरो चालक ने गाड़ी दौड़ा दी तो राहगीरों ने पीछा कर पकड़ लिया। इस दौरान दोनों वाहन सवारों की गाली गलौज और मारपीट भी हुई। बाद में बवाल होने लगा तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया। और दोनों घायल भाइयों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है।