फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पर्यटकों का नाइट स्टे दूसरे दिन भी रद्द

पर्यटकों का नाइट स्टे दूसरे दिन भी रद्द

Fri, 15 Feb 2019 01:52 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
पर्यटकों का नाइट स्टे दूसरे दिन भी रद्द
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है। - फोटो : अमरउजाला
रामनगर (नैनीताल)। प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने पहले 13 फरवरी की रात और 14 फरवरी की दिन की सफारी रद्द की थी, लेकिन मौसम की गड़बड़ी के कारण पीएम मोदी के कार्यक्रम हुए बदलाव की वजह से पर्यटकों का नाइट स्टे दूसरे दिन भी रद्द कर किया गया। इसकी वजह से पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि जब उन्हें पता चला कि उनके कार्यक्रम में बदलाव पीएम की वजह से हुआ तो उन्हें कोई मलाल नहीं था।
विज्ञापन

ढिकाला जोन के धनगढ़ी गेट पर दोपहर बाद सेे पर्यटकों की गाड़ियां आने लगीं, लेकिन गेट पर कड़ी सुरक्षा को देखकर पर्यटक दंग रहे गए। पुलिस, वन कर्मियों ने सभी गाड़ियों को किनारे कर दिया। पर्यटकों को जब पता चला कि पीएम मोदी की वजह से उनका कार्यक्रम रद्द हो रहा है तो उन्हें कोई मलाल नहीं रहा। इसके बाद भी पर्यटक मौके पर मौजूद रहे, वहीं दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम से आए पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे बिजरानी के रेंजर राजकुमार ने सभी पर्यटकों को भुगतान लौटाने की बात कही, तो पर्यटक मान गए।
विज्ञापन



पर्यटकों का नाइट स्टे दूसरे दिन भी रद्द
धनगढ़ी गेट पर पर्यटकों को उठानी पड़ी मुसीबत

विदेशी पर्यटक भी रहे परेशान
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से आए विदेशी पर्यटक धनगढ़ी गेट पर सुबह से ही डटे थे, लेकिन दोपहर बाद जब उन्हें बताया कि नाइट स्टे रद्द कर दिया गया। इसके बाद भी वह काफी देर तक बैठे रहे, ऐसे में जब मोदी के आने की सरगर्मियां तेज हुईं तो वहां मौजूद स्टाफ उन्हें दूसरी जगह भेज दिया। सड़क पर लगे जाम में फंसे विदेशी पर्यटक पहले तो नाराज नजर आए, लेकिन जब उन्हें पता चला कि पीएम की वजह से जाम लगा तो वह भी यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed