{"_id":"5c253a1ebdec22571e0f8f63","slug":"181545943582-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। निर्माणाधीन मॉल का लिंटर गिरने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मॉल के स्वामी ठेकेदार धनंजय गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि मॉल के निर्माण में खुदाई के चलते पास के मकानों के काफी हिस्से गिर गए हैं। इस मामले मेें एक मकान मालिक ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर सुरक्षा के मानकों को पूरा करने को कहा है।
सरनाकोठी भोटियापड़ाव निवासी हरजीत सिंह ने कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार को प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनका मकान निर्माणाधीन मॉल से सटा हुआ है। मॉल निर्माण में 50 फीट नीचे खुदाई के चलते मकान के दरवाजे तक की जमीन का हिस्सा गिर गया। पड़ोस में रहने वाली हेमा देवी का किचन और बाथरूम का हिस्सा मॉल स्वामी सुभाष नगर निवासी धनंजय गिरी पुत्र जटाशंकर गिरी द्वारा खुदाई के चलते गिरा है। इस मामले में उसने विकास प्राधिकरण के सचिव से ठेकेदार धनंजय गिरी के खिलाफ 10 जुलाई को शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लापरवाही के चलते 26 दिसंबर को दीवार गिरने से मजदूर जितेंद्र राय और प्रदीप शर्मा को चोट लगी। ठेकेदार धनंजय से बार-बार कहने के बावजूद सुरक्षा के लिए दीवार नहीं बनाई गई। मकान गिरने से परिवार का जीवन संकटग्रस्त हो गया है। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 336, 337, 427 के तहत ठेकेदार धनंजय गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मुकदमे की जांच भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी कर रहे हैं।
ठेकेदार पर शिकंजा, रिपोर्ट दर्ज, नोटिस भी दिया
खुदाई से मकान का हिस्सा गिरने पर मकान मालिक भयभीत
निर्माणाधीन मॉल के लिंटर गिरने का मामला
मॉल स्वामी की संपत्ति होगी नीलाम
हल्द्वानी। नगर निगम जुर्माना जमा नहीं करने वाले मॉल स्वामी की संपत्ति नीलाम करनेे का फैसला किया है। नगर आयुक्त ने सर्वेयर से मॉल स्वामी की संपत्ति की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
प्रेम सिनेमा के पास बन रहे मॉल स्वामी ने बिना अनुमति के नगर निगम की सड़क के पास गहरी खाई खोद दी थी। इससे निगम की तीन सड़क के फुटपाथ गड्ढे में समा गए थे। इस पर निगम ने करीब तीन माह पहले मॉल स्वामी पर बीस लाख का जुर्माना लगाया था। नगर निगम ने जुर्माना लगाते हुए सात दिन में सड़क सही करने को कहा था। लेकिन, मॉल स्वामी ने सड़क सही करना तो दूर जुर्माना तक जमा नहीं किया। बुधवार को दोबारा सड़क धसने पर नगर निगम को जुर्माने की याद आ गई। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने सर्वेयर से मॉल स्वामी धनंजय की संपत्ति का ब्योरा मांगा है। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि नगर निगम जल्द ही मॉल स्वामी की संपत्ति की नीलामी करेगा।
नगर आयुक्त ने सर्वेयर से मांगी मॉल स्वामी की संपत्ति की रिपोर्ट
ये है मामला
बुधवार को प्रेम टाकीज के सामने निर्माणाधीन मॉल का लिंटर ढहने से बुधवार को एक मजदूर घायल को गया था। जबकि 12 मजदूरों ने भागकर जान बचाई थी। 13 मजदूर शटरिंग के काम में जुटे थे। अचानक मिट्टी की दीवार गिरने से उत्तर दिशा का हिस्सा खिसक गया और शटरिंग का एक हिस्सा गिर पड़ा। बिहार के पूर्वी चंपारण बेतिया जिले के बसंतपुर छरदवाली निवासी जितेंद्र राय घायल हो गया था। हादसे के बाद भगदड़ मच गई थी।