{"_id":"5bc39e33bdec2269c0436506","slug":"181539546675-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों के पर्चे के बिना नहीं मिलेगी ट्रामाडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों के पर्चे के बिना नहीं मिलेगी ट्रामाडाल
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अगर आपको बहुत दर्द हो रहा है और आप ट्रेमेडोल की टैबलेट मेडिकल स्टोर से लेना चाहते हैं तो डॉक्टर का पर्चा जरूर ले जाएं। ट्रेमेडोल की टैबलेट को केंद्र सरकार ने एनडीपीएस दवाओं की श्रेणी में डाल दिया है। हल्द्वानी में लगभग 800 और पूरे जिले में लगभग 1700 मेडिकल स्टोर हैं। ट्रेमेडोल की टैबलेट, इंजेक्शन का प्रतिमाह कारोबार लगभग 20 से 25 लाख रुपये का है। फ्रैक्चर होने या कोई बड़ी चोट लगने पर ट्रेमेडोल की टैबलेट या इंजेक्शन दिया जाता है। केंद्र सरकार ने इसे एनडीपीएस के दायरे में लाते हुए प्रतिबंधित दवा की श्रेणी में डाल दिया था। दवा नियंत्रक हेमंत कुमार नेगी ने बताया कि अब मेडिकल स्टोर स्वामियों को टैबलेट या इंजेक्शन देने से पहले रजिस्टर पर डॉक्टर का नाम, मरीज का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा। इसके बिना दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोर स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हल्द्वानी में 25 लाख रुपये की है प्रतिमाह की बिक्री, ट्रेमेडोल को भी प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में रखा
मेडिकल स्टोर स्वामियों को डॉक्टर से लेकर मरीज तक का रखना होगा पूरा विवरण
विज्ञापन
हल्द्वानी में 25 लाख रुपये की है प्रतिमाह की बिक्री, ट्रेमेडोल को भी प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में रखा
मेडिकल स्टोर स्वामियों को डॉक्टर से लेकर मरीज तक का रखना होगा पूरा विवरण