{"_id":"5ae624be4f1c1b87028b72b7","slug":"181525032126-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमरानी के अमिया में गौला नदी में डूबा किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमरानी के अमिया में गौला नदी में डूबा किशोर
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। जमरानी क्षेत्र के अमिया गांव से सटी गौला नदी में रविवार की शाम नहाने गए चार किशोर डूब गए। ग्रामीणों ने तीन को तो बचा लिया लेकिन हाईस्कूल के एक छात्र की डूबकर मौत हो गई। पांच घंटे बाद गोताखोर खीमानंद पांडे ने शव को बाहर निकाला।
बनभूलपुरा लाइन नंबर एक में रहने वाले सात किशोर रविवार शाम 4:30 बजे जिप्सी लेकर जमरानी के अमियां नदी में घूमने के लिए गए। यहां सभी गौला में तैरने लगे। इसी दौरान मुजाहिद नबी का बेटा शाहहुद नबी (16) सहित चार किशोर डूबने लगे। साथियों को डूबते हुए देखकर अन्य बच्चों ने शोर मचाया। मदद के लिए स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने लाइन नंबर एक निवासी जैद, समीद, लाइन नंबर 12 निवासी अब्दुल को बाहर निकाला लेकिन शाहहुद का पता नहीं चल सका। साथियों ने घटना की जानकारी शाहहुद के पिता व्यवसायी मुजाहिद नबी उर्फ राजू को दी। सूचना मिलते ही काफी लोग अमिया की तरफ रवाना हो गए। इस बीच भाजपा नेता मजहर नईम नवाब ने घटना से एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को अवगत कराया। एसएसपी के निर्देश पर भीमताल से एसआई जोगा सिंह और काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन के नेतृत्व में फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोर खीमानंद पांडे को बुलाया। गोताखोर ने रात में नदी में कूदकर किशोर शाहहुद को ढूंढ निकाला। परिवार के लोग उसे लेकर नैनीताल रोड स्थित बृजलाल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शाहहुद दो भाइयों में छोटा था और हल्दूचौड़ स्थित डान बास्को स्कूल में दसवीं का छात्र था।