{"_id":"5a4fdafa4f1c1b09788b6c20","slug":"181515182842-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशमहल पेयजल योजना मंजूर, शासनादेश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशमहल पेयजल योजना मंजूर, शासनादेश का इंतजार
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर होता पानी का छिड़काव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नैनीताल, हल्द्वानी नगर पेयजल, सीवर योजनाओं के पुनर्गठन, निर्माण का काम अमृत योजना के तहत चल रहा है। इस योजना के तहत हल्द्वानी की शीशमहल पेयजल योजना, नारायण नगर (नैनीताल) के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवर लाइन के प्रस्ताव को शासन की व्यय वित्त समिति से मंजूरी मिल गई है।
जलनिगम के अधिशासी अभियंता पीसी लोहुमी ने बताया कि शीशमहल (हल्द्वानी) की 3.26 करोड़ रुपये लागत की पेयजल योजना, नारायण नगर (नैनीताल) की 4.07 करोड़ रुपये के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, 1.59 करोड़ रुपये की हांडी बांडी क्षेत्र के ब्रांच सीवर लाइन के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। इन योजनाओं को शासन की व्यय एवं वित्त समिति समिति से स्वीकृति मिल गई है। योजनाओं का शासनादेश होना शेष है। शासनादेश होने के बाद योजनाओं का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी शहर की अन्य पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन के प्रस्ताव भी शासन को भेजे गए हैं।