{"_id":"6a9b12e1ba7eb6b34a066c04","slug":"medical-stores-operating-in-shops-smaller-than-the-standard-size-haldwani-news-c-337-1-shld1032-136450-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मानक से छोटी दुकानों में चल रहे मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मानक से छोटी दुकानों में चल रहे मेडिकल स्टोर
Sat, 05 Sep 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी।
शहर में छोटे क्षेत्रफल वाली दुकानों में मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के जारी करने की शिकायत मिली है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, हल्द्वानी में टीन शेड और महज 80 से 90 वर्गफीट की दुकानों में भी मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं। जबकि दस्तावेजों में दुकानों का क्षेत्रफल 120 वर्गफीट दर्शाया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने मुखानी क्षेत्र में टीन शेड की 8-10 दुकानों में मेडिकल स्टोर संचालित होने व लाइसेंस जारी किए जाने की स्थिति की जांच की मांग की है। साथ ही कहा कि लाइन नंबर-1, इंदिरानगर, बनभूलपुरा, राजपुरा और जवाहर नगर समेत अन्य क्षेत्रों में भी यही हाल है। इधर जिला औषधि नियंत्रक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि पहले शिकायतें थी, उनकी जांच की गई थी। वर्तमान में टीन शेड में मेडिकल स्टोर चलने का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायत आएगी तो जांच की जाएगी।