{"_id":"5c1aa488bdec2256aa76e362","slug":"171545249928-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरदोत्सव में बही लोक संस्कृति की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरदोत्सव में बही लोक संस्कृति की बयार
विज्ञापन
मंडाण 2018 में लोकनृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मानव विकास सेवा संस्थान की ओर से महात्मा गांधी इंटर कालेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय शरदोत्सव मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया है। कबूतरी देवी को समर्पित शरदोत्सव के पहले दिन लोक संस्कृति मंच पर उतरी।
उद्घाटन मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और पार्षद प्रमोद तौलिया ने किया। मुंबई से आई अभिनेत्री ज्योत्सना सिंह ने विशेष नृत्य की प्रस्तुति दी। इंडियन आइडल फेम किरन पंत व तारिक किशोर ने फिल्मी गीतों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका सीमा चौहान और लोक गायक राकेश खनवाल ने गीतों पर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच खुर्पाताल नैनीताल की टीम ने विनोद कुमार के निर्देशन में शानदार प्रस्तुति दी। मिमिक्री आर्टिस्ट अनिल भटनागर एवं एटीएस मार्ट के कलाकारों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
डीपीएस लामाचौड़ के कलाकारों ने भी रोचक कार्यक्रम पेश किए। मानव विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं शरदोत्सव मेला समिति के संस्थापक अध्यक्ष विक्की योगी, कार्यकारी अध्यक्ष हृदयेश कुमार, संयोजक पलक ठाकुर ने एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और कला प्रेमियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में महासचिव कौस्तुभ चंदोला, संरक्षक शोएब अहमद, जीएस रावत, संयोजक नीरज शारदा, जितेंद्र मर्तोलिया, सुरेश तिवारी, गिरीश चंदोला, जेपी शर्मा, टीपीनगर पुलिस चौकी प्रभारी अजेंद्र प्रसाद, महात्मा गांधी स्कूल के प्रिंसिपल एलडी पांडे, प्रबंधक मोहन सिंह बोरा, सचिव आरती भट्ट, आराध्या बोरा, अरुण कुमार आदि थे।
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ उत्सव