फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आउटसोर्सिंग कर्मचारी

आउटसोर्सिंग कर्मचारी

Tue, 14 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
आउटसोर्सिंग कर्मचारी
हल्द्वानी। उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बैठक कर अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों ने आंदोलन की रणनीति तैयार की। कर्मचारियों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की। इसके तहत 17 अगस्त को देहरादून में महारैली, 23 से 25 अगस्त तक सामूहिक अवकाश और 27 से काम बंद कर आंदोलन को धार देेने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय पशु चिकित्सालय में आयोजित बैठक में उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने सरकार पर वादाखिलाफी व कर्मचारियों की जायज 13 सूत्रीय मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। बैठक के बाद संयुक्त मोर्चा हल्द्वानी के मुख्य संयोजक चंद्रशेखर सनवाल ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि संयुक्त मोर्चा की सातवें वेतनमान, ढाई वर्ष सेवा पूर्ण होने पर मिलने वाले लाभ, एसीपी में विसंगति दूर करने, ट्रांसफर एक्ट में संशोधन, पुरानी पेंशन बहाली, यू हेल्थ कार्ड सुविधा समेत 13 मांगें हैं। इसको लेकर मोर्चा की ओर से चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। सरकार को मांग पूरी करने के लिए 45 दिन का समय दिया गया था। लेकिन सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। संयुक्त मोर्चा 17 अगस्त को देहरादून में महारैली के साथ दोबारा आंदोलन शुरू करेगा। इस मौके पर मोर्चा के प्रांतीय संयोजक गिरजेश कांडपाल, नाजिम सिद्दीकी, डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ के महामंत्री पवन पांडेय, तवीर असगर, नवीन जोशी, धीरेंद्र पंत, ललित ग्वाल, नीता शर्मा दीक्षत, गोविंद सिंह, जगदीश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed