फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, 50 प्रतिशत होटल हुए पैक

नगर में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, 50 प्रतिशत होटल हुए पैक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नगर में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, 50 प्रतिशत होटल हुए पैक
नैनीताल। सरोवर नगरी में आज थर्टी फर्स्ट की धूम मचेगी। मनुमहारानी, शेरवानी हिलटॉप, नैनी रीट्रीट समेत अधिकांश होटलों में नए साल के स्वागत में गीत संगीत के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

रविवार को काफी संख्या में विभिन्न राज्यों से पर्यटक नैनीताल पहुंचे, जिससे देर शाम तक सरोवर नगरी में जाम लगा रहा। इस दौरान पर्यटकों के वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। वहीं देर शाम तक नगर के 50 प्रतिशत तक होटल पैक हो गए। माल रोड के होटलों के 60 से 85 प्रतिशत तक कमरे फुल हो गए।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह ने बताया कि रविवार को अधिकांश होटलों में 50 से 60 प्रतिशत तक कमरे फुल हो गए हैं। उन्होंने आशा जताई कि सोमवार को व्यापार कुछ बढ़ेगा। मनुमहारानी, नैनी रीट्रीट, शेरवानी समेत नगर के लगभग 50 प्रतिशत होटल रविवार को फुल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरोवर नगरी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, जाम में फंसे सैलानी
आज मचेगी थर्टी फर्स्ट की धूम, 50 प्रतिशत होटल हुए पैक, होटल-रिजॉटों की तैयारियां पूरी
नए साल में मनुमहारानी, शेरवानी हिलटॉप, नैनी रीट्रीट समेत कई होटलों में होगा धूमधड़ाका


सैलानियों से गुलजार रहे पर्यटन स्थल
नैनीताल। रविवार को सुहावने मौसम के बीच सैलानियों ने नैनी झील में नौका विहार का आनंद लिया। इसके अलावा केव गार्डन, केबिल कार, चिड़ियाघर, वाटरफाल, हिमालय दर्शन, स्नोव्यू, किलबरी, पंगूट, टिफिनटॉप, लवर्स पाईंट, बारापत्थर, नौकुचियाताल, सरिताताल आदि दर्शनीय स्थलों को देखा। संभावना जताई जा रही है कि थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर के साथ ही आगामी पांच जनवरी तक नगर में सैलानियों की आवाजाही से खूब रौनक बनी रहेगी। सैलानियों की बढ़ती आवाजाही से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारी इन दिनों काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं।


पर्यटकों की सुरक्षा में लगेगी पीएसी
नैनीताल। नए साल का जश्न मनाने सरोवर नगरी आए पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। एक कंपनी पीएसी, एक प्लाटून महिला पीएसी, दो मोबाइल गाड़ियों समेत काफी संख्या में पुलिस सुरक्षा में रहेगी। एएसपी हरीश चंद्र सती ने बताया कि सुरक्षा के नजरिए से जहां डाग स्क्वाड से चप्पे-चप्पे की छानबीन होगी। वहीं छेड़खानी और झगड़े की घटनाओं को रोकने के लिए क्यूआरटी की तैनाती की जा चुकी है। स्नोव्यू, बारापत्थर, हिमालय दर्शन, टिफिनटॉप क्षेत्र, हनुमानगढ़ी, सरिताताल समेत अन्य दर्शनीय स्थलों में पुलिस के जवान ड्यूटी पर रहेंगे। शराब पीकर किसी भी चालक को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए ज्योलीकोट, हनुमानगढ़ी, तल्लीताल गांधी चौक, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड, बारापत्थर, मंगोली आदि क्षेत्रों में एल्कोमीटर के साथ पुलिस मुस्तैद रहेगी और प्रत्येक वाहन चालक की चेकिंग की जाएगी। अगर कोई नशे में पाया गया तो उसे वाहन नहीं चलाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed