{"_id":"5b43be7a4f1c1ba64e8b4cdf","slug":"161531166330-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आई कार्ड के साथ नजर आएंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आई कार्ड के साथ नजर आएंगे अधिकारी
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। स्कूलों के बच्चों की तरह अब अधिकारियों के गले में भी उनका आईकार्ड टंगा होगा। भीड़भाड़ वाले स्थानों या दफ्तरों में आम जनता उन्हें आसानी से पहचान सकेगी। कमिश्नर ने सभी जिलाधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी किए हैं।
तीन दिन पहले हाईकोर्ट ने निर्देश जारी कर परिवहन विभाग को सरकारी और गैर सरकारी वाहनों में लगाए गए पदनाम संबंधी बोर्ड उतरवाने के निर्देश जारी किए थे। कोर्ट के निर्देश मिलने के बाद संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कई अफसरों के पदनाम संबंधी बोर्ड उतरवा दिए थे। हालांकि अब भी कई वाहन पदनाम संबंधी या उत्तराखंड शासन लिखे बोर्ड लगाकर दौड़ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक आयुक्त ने सभी अधिकारियों को आई कार्ड के साथ ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए हैं जिस पर कई अधिकारियों ने अमल शुरू कर दिया है। सोमवार को कुछ अधिकारी गले में आई कार्ड लटकाए तो कई अपनी सीट पर पदनाम संबंधी नेम प्लेट के साथ नजर आए।
कमिश्नर ने सभी डीएम को नई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए
हाईकोर्ट की ओर से वाहनों से पदनाम वाले बोर्ड हटाने के निर्देश के बाद की गई पहल