{"_id":"5b24111b4f1c1b644d8b6ddb","slug":"161529090331-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए द्वाराहाट में ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए द्वाराहाट में ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बीटीकेआईटी पंपिंग योजना से संबद्ध धरमगांव पेयजल योजना के पुनर्गठन की मांग को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू हो गया है। राज्य आंदोलनकारी चंदन नेगी और विरेंद्र बजेठा अनशन पर बैठे। आंदोलनकारियों ने विभाग और शासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी और उक्रांद के हेम रावत ने भी मौके पर पहुंचकर समर्थन जताया।
आंदोलनकारियों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से योजना के पुनर्गठन की मांग उठाई जा रही है। लेकिन हर बार झूठे आश्वासनों के माध्यम से गुमराह किया जाता रहा है। समस्या के ठोस समाधान के लिए कभी भी प्रयास नहीं किए गए हैं। पिछले एक महीने से ग्रामीण पानी की समस्या झेल रहे हैं, इसके बावजूद समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चार दिन धरना देने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अब आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य नारायण अधिकारी, मनोज अधिकारी, उक्रांद ब्लाक अध्यक्ष आनंद बिष्ट, विजय बजेठा, हेमा आर्या, गंगा देवी, आनंदी देवी, राकेश मठपाल, भूपाल बजेठा, त्रिभुवन तिवारी, लक्ष्मण सिंह सहित तमाम ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने दोनों राज्य आंदोलनकारी चंदन नेगी और विरेंद्र बजेठा का माल्यार्पण कर उन्हें अनशन पर बैठाया।
विज्ञापन