{"_id":"5a7cb8204f1c1bb3208b834e","slug":"161518123040-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्\nद्वानी में एक लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कीड़े की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल् द्वानी में एक लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कीड़े की गोली
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कृमि निवारण दिवस पर शनिवार को हल्द्वानी ब्लॉक के सरकारी और निजी स्कूलों में अध्ययनरत 1.16 लाख बच्चों को पेट के कीड़े की गोली खिलाई जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस फरवरी को कृमि निवारण दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को पेट के कीड़े की गोली खिलाई जानी है। स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कृमि दिवस पर पेट के कीड़े की गोली बच्चों को खिलाने के लिए सहयोग मांगा है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों की संख्या के हिसाब से ब्लॉक के सभी संकुलों (सीआरसी) पर पेट के कीड़े की गोलियां पहुंचा दी गई हैं। बीईओ हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सरकारी और निजी स्कूल संचालकों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के संकुल कार्यालय से बच्चों की संख्या के हिसाब से दवा शुक्रवार को अवश्य प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि स्कूलों को यह भी निर्देश दिए गए हैं बच्चों को पेट के कीड़े की दवा अध्यापक अपनी निगरानी में देंगे। गोली को चबाकर खाने के बारे में बच्चों को बताएंगे। दवा देने से पहले अध्यापक यह भी सुनिश्चित कर लें कि यह दवा किसी बीमार बच्चे को न दी जाए। गोली खाने से पहले बच्चे ने खाना खाया या नहीं। बीईओ ने बताया कि जो बच्चा 10 फरवरी को पेट के कीड़े की दवा खाने से वंचित रह जाएगा उसे 15 फरवरी को खिलाई जाएगी।