फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दुकानदार ने लगाया पिटाई और 25 हजार लूट का आरोप

दुकानदार ने लगाया पिटाई और 25 हजार लूट का आरोप

Thu, 28 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार ने लगाया पिटाई और 25 हजार लूट का आरोप
हल्द्वानी। उजाला नगर निवासी दुकानदार मोहम्मद इस्लाम ने कुछ लोगों पर दुकान में घुसकर मारपीट करने और 25 हजार लूटने का आरोप लगाया है। हालांकि उसके भाई मोहम्मद निसार ने मारपीट और तोड़फोड़ की तहरीर दी है। निसार ने पैर पर बाइक चढ़ाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

एसएसपी से शिकायत में इस्लाम ने कहा कि उसकी ऑफ बड़ौदा के पीछे साबरी जनरल स्टोर नाम से दुकान है। 25 दिसंबर को उसकी दुकान पर नई बस्ती के रहने वाले नशेड़ी आए। उन्होंने गला पकड़कर उसे बाहर खींच लिया। आरोप है कि मारपीट कर दुकान से 25 हजार रुपये लूट लिए। इस्लाम के भाई मोहम्मद निसार ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी। उसने मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ का आरोप लगाया। बताया कि विरोधी ने उसके पैर पर बाइक चढ़ा दी थी। पुलिस का कहना है कि मौैके पर लूट के प्रमाण नहीं पाए गए हैं। रंजिश और मारपीट का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed