Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opposition to handing over HMT land to private hands

Nainital News: एचएमटी की जमीन पर निजी हाथों में देने का विरोध

Fri, 06 Nov 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 06 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Opposition to handing over HMT land to private hands
हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी से सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की शुरुआत होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एचएमटी रानीबाग से लेकर किच्छा के प्राग फार्म तक सरकारी जमीनों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने कहा कि रोजगार देने वाली संपत्तियों को निजी व्यावसायिक हितों के हवाले किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एचएमटी फैक्ट्री के गेट नंबर-दो पर कांग्रेस ने धरना देकर सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस सरकार की मंशा यहां नए उद्योग स्थापित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की थी लेकिन मौजूदा सरकार उद्योगों के बजाय होटल स्थापित करने की तैयारी कर रही है। नैनीताल रोपवे के लिए पांच एकड़ जमीन छोड़कर शेष 53 एकड़ भूमि यूआईआईडीबी के माध्यम से निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि जिस जमीन पर उद्योग लगने चाहिए थे वहां होटल बनाने की योजना से स्थानीय युवाओं को क्या मिलेगा। रानीबाग, ज्योलीकोट, रातीघाट और रामगढ़ के ऐतिहासिक निरीक्षण भवनों को भी निजी हाथों में देने की तैयारी की जा रही है जबकि ये संपत्तियां सरकारी जमीन नहीं, बल्कि कुमाऊं की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि बेरोजगार युवा रोजगार मांग रहे हैं। भूमिहीन आवास के लिए संघर्ष कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर बड़ी मात्रा में सरकारी जमीनें निजी संस्थानों को देने की तैयारी की जा रही है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सरकारी संपत्तियों का इस्तेमाल जनहित में करने के बजाय निजी व्यावसायिक घरानों को लाभ पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने एचएमटी के साथ ऋषिकेश के आईडीपीएल की 633 एकड़, डाकपत्थर की करीब 190 एकड़, मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट की 142 एकड़ और किच्छा के प्राग फार्म की करीब 1938 एकड़ सरकारी जमीन का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस ने एचएमटी रानीबाग की जमीन पर होटल के बजाय रोजगार देने वाले उद्योग स्थापित करने की मांग की। संचालन एचएमटी के पूर्व यूनियन नेता गिरीश पांडे ने किया।

इस दौरान हेमंत बगडवाल, हरीश पनेरू, भोला दत्त भट्ट, गुरप्रीत प्रिंस, डॉ. मयंक भट्ट, मलय बिष्ट, नरेश अग्रवाल, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, जीवन कार्की, सलीम सिद्दीकी, हेमंत साहू, शोभा बिष्ट, मधु सांगुड़ी, गीता बहुगुणा, साइमा सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article