{"_id":"6aecd1bcc0673c7735090147","slug":"leopards-spotted-in-tirachhakhet-spark-panic-among-villagers-nainital-news-c-418-1-shld1006-11704-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तिराछाखेत में दिखे तेंदुओं से ग्रामीणों में बनी दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तिराछाखेत में दिखे तेंदुओं से ग्रामीणों में बनी दहशत
Fri, 06 Nov 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
भवाली(नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक के मल्ला तिराछाखेत में बृहस्पतिवार सुबह दो तेंदुए आबादी क्षेत्र में दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सुबह 10 बजे एक तेंदुए को पेड़ से उतरते हुए और दूसरे को झाड़ी में देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो दोनों वन्यजीव जंगल की ओर भाग गए।
भाजपा नेता नीरज रावत ने कहा कि उजाले में तेंदुओं के दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। रोजाना शाम के समय पैदल और बाइक से घरों की तरफ आने वाले ग्रामीण और मवेशियों के लिए चारा लेने जाने वाली महिलाएं भी डर का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और गश्त के साथ ट्रैप कैमरे लगाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि वन कर्मियों की टीम को भेजकर गश्त कराई जाएगी। साथ ही ट्रैप कैमरे लगाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अकेले घरों से बाहर और जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है।