{"_id":"5d17c4be8ebc3e3c9369e3c1","slug":"15618387613-ramnagar-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक के सीने में उठा दर्द, दो घंटे यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक के सीने में उठा दर्द, दो घंटे यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। काठगोदाम से चंडीगढ़ जा रही रोडवेज बस चालक के सीने में दर्द होने के कारण वह बस नहीं चला सका। दो घंटे तक यात्री परेशान रहे तो रामनगर डिपो से दूसरे चालक के साथ यात्रियों को चंडीगढ़ भेजा गया।
काठगोदाम डिपो की यूके07पीए2940 शुक्रवार दोपहर चंडीगढ़ जा रही थी। शाम करीब चार बजे यह बस रामनगर डिपो में पहुंची, तो उसके चालक गुरुनाम सिंह के सीने में तेज दर्द होने लगा। परिचालक रंजीत सिंह ने रामनगर डिपो के फोरमैन मो. यामीन से संपर्क कर चालक को रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। इससे बस में सवार करीब 58 सवारियों की चिंता बढ़ गई। करीब दो घंटे से परेशान यात्रियों ने हंगामा कर दूसरे चालक को चंडीगढ़ भेजने की मांग की। परिचालक रंजीत ने काठगोदाम डिपो में संपर्क किया गया, लेकिन विकल्प नहीं मिला। यात्रियों की समस्या को देखते हुए रामनगर डिपो के एआरएम मोहनराम आर्या ने डिपो में तैनात चालक नरेश कुमार को काठगोदाम डिपो की बस में चंडीगढ़ भेजा, तभी यात्री शांत हुए।
बस चालक के सीने में दर्द, यात्री परेशान
रामनगर डिपो से दूसरा चालक भेजा गया चंडीगढ़