{"_id":"5c12be9c42c7925cd3568f67","slug":"154473235412-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी यूटीईटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी यूटीईटी की परीक्षा
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। प्रदेश के 29 शहरों में बने 165 केंद्रों पर शुक्रवार को उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) होगी। इसके लिए बोर्ड की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। यूटीईटी प्रथम में 5665, यूटीईटी द्वितीय में 3395 आवेदन निरस्त किए गए। यूटीईटी प्रथम में 49576 एवं द्वितीय में 55094 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। कोर्ट के आदेश पर भी 44 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा देने के लिए वह कोर्ट का आदेश भी साथ लाएंगे। यूटीईटी प्रथम के लिए 162, यूटीईटी द्वितीय के लिए 165 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। देहरादून के 17495 परीक्षार्थियों के लिए सर्वाधिक 28 परीक्षा केंद्र बने हैं, जबकि नरेंद्रनगर में 220 परीक्षार्थियों के लिए मात्र एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
बोर्ड के उप सचिव सीपी रतूड़ी ने बताया कि यूटीईटी प्रथम सुबह दस बजे से 12:30 बजे तक, यूटीईटी द्वितीय दोपहर दो बजे से 4:30 बजे तक होगी। बोर्ड ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सभी सेंटरों पर नोडल अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी नोडल अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक से संपर्क कर सकते हैं।
प्रदेशभर में आज होगी यूटीईटी
29 शहरों के 165 केंद्रों पर होगी परीक्षा
कोर्ट के आदेश पर 44 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा