{"_id":"5c12bc8a42c7925d344df960","slug":"154473182512-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर कार्निवाल में धूम मचाएंगे वॉलीवुड सिंगर ऐश किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर कार्निवाल में धूम मचाएंगे वॉलीवुड सिंगर ऐश किंग
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। विंटर कार्निवाल 2018 इस साल भी धमाकेदार होने वाला है। शुभारंभ के मौके पर 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नैनीताल पहुंच सकते हैं। बॉलीवुड के सिंगर ऐश किंग और प्रेम नेगी समेत तमाम कलाकार विंटर कार्निवाल में प्रस्तुति देने पहुंच रहे हैं। दिल्ली का प्रसिद्ध जिया बैंड भी विंटर कार्निवाल की शोभा बढ़ाएगा।
हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म में बारिश का गीत गाने वाले सिंगर ऐश किंग के मधुर गीतों पर थिरकने और रोमांचित होने का मौका आपको 20 दिसंबर को मिलेगा। प्रशासन ने ऐश किंग से संपर्क कर लिया है। वह यहां आने के लिए मान भी गए हैं। ऐश किंग ने स्त्री फिल्म में नजर न लग जाए, बैंग बैंग फिल्म का मेहरबान, एक मैं और एक तू में आंटी जी, बॉडीगार्ड में आई लव यू आदि फिल्मों में गीत गाए हैं। इनके अलावा उत्तराखंड मूल के सिंगर प्रेम नेगी भी कार्निवाल में प्रस्तुति देंगे।
एडीएम प्रशासन हरबीर सिंह ने बताया कि कार्निवाल का आयोजन 20, 21 और 22 दिसंबर को होगा। 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आने की संभावना है। कुछ अन्य कलाकारों से भी संपर्क किया जा रहा है। विंटर कार्निवाल को और ज्यादा आकर्षक व शानदार बनाने के लिए प्रशासन तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन
विंटर कार्निवाल में धूम मचाएंगे बॉलीवुड सिंगर ऐश किंग
उत्तराखंड मूल के सिंगर प्रेम नेगी और दिल्ली का जिया बैंड भी होगा आर्कषण का केंद्र