{"_id":"5c10121cbdec22419c5f1a97","slug":"154455712418-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीती प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीती प्रतियोगिता
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
sports shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर 17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीता। मेजबान जिला नैनीताल की टीम उपविजेता रही।
एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार सुबह नैनीताल और स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के मध्य फाइनल मैच खेला गया। स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। इस मैच में पहले खेलते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने निर्धारित 20 ओवरों में 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर नैनीताल की टीम 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। देहरादून के गोविंद पंवार ने 32 रन, अनुज गिरी ने 25 रनों का योगदान दिया। नैनीताल के रोहित फुलारा ने 19 रन, तुषार ने 21 रन बनाए, तौकीर ने तीन विकेट लिए। स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के सौरभ पंवार मैन ऑफ द सीरीज रहे। इस प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। इनमें से हरिद्वार जिले की टीम तृतीय रही। इस मौके पर बीईओ निर्मला बोहरा, प्रधानाचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह, चंचल बसेड़ा, कमल जोशी, अमरजीत, राहुल पंवार, मीनाक्षी हाल्सी, दिनेश मनराल आदि रहे।
स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीती ट्रॉफी
नैनीताल की टीम को हराकर जीता फाइनल मैच