फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खनन के लिए नया गेट बना मानकी

खनन के लिए नया गेट बना मानकी

Wed, 12 Dec 2018 01:07 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खनन के लिए नया गेट बना मानकी
खनन - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। अभी कोसी में खनन निकासी के सभी पुराने गेट ही नहीं खोले गए हैं, ऐसे में शासन की ओर से ऊधमसिंह नगर जिले की सीमा में एक और नया गेट मंजूर किया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड वन विकास निगम की ओर से कोसी नदी में खनन निकासी के लिए बंजारी प्रथम, द्वितीय गेट को खोल दिया गया है, जबकि कठियापुल, खड़ंजा, कालूसिद्ध गेट खुलने बाकी हैं। ऐसे में शासन की ओर से खनन के लिए एक नया गेट बनाया जा रहा है। यह नया गेट बंजारी से करीब साढ़े आठ किमी आगे मानकी में बन रहा है। मानकी गेट ऊधमसिंह नगर जिले की सीमा में आ रहा है। इसकी देखरेख भी वन निगम के अधीन है। इसका लक्ष्य नौ लाख घनमीटर तय किया गया है। जिला खनन समिति की ओर से वन निगम से गेट बनाने को लेकर अनुमोदन मांगा गया था, जो वन निगम की ओर से दे दिया गया है। जल्द ही मानकी गेट का शुभारंभ कर खनन निकासी शुरू होगी।
विज्ञापन



कोसी में मानकी पर बनेगा नया खनन गेट
ऊधमसिंह नगर जिले में होगा यह नया गेट

स्थानीय कारोबारियों को नुकसान होगा
मानकी में नया गेट बनने से स्थानीय कारोबारियों को नुकसान होगा, क्योंकि ऊधमसिंह नगर में बन रहे इस गेट पर वहां के खनन कारोबारियों का ही कब्जा होगा। यहां कोसी के सभी गेट खुलने से पहले ही मानकी गेट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसकी वजह से यहां के खनन कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खनन समिति की ओर से कोसी में उपखनिज निकासी के लिए मानकी को नया गेट बनाया जा रहा है, जिसका अनुमोदन कर शासन को पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही गेट का शुुुभारंभ किया जाएगा।
- गिरीश चंद्र पंत, क्षेत्रीय प्रबंधक, वन निगम पश्चिमी क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed