{"_id":"5c0d7591bdec2241ab3396d2","slug":"15443859772-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़, चमोली, दून, हरिद्वार जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़, चमोली, दून, हरिद्वार जीते
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। जीआईसी और एमपी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में तीन दिनी राज्य स्तरीय विद्यालयी अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहले दिन खेले गए मैच में पिथौरागढ़, चमोली, दून, हरिद्वार विजेता रहे।
रविवार को एमपीआईसी में हुए मैच का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने किया। प्रतियोगिता में 12 जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही है। पहले दिन अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के बीच पहला मैच खेला गया। इसमें अल्मोड़ा की टीम ने 13 ओवर में 61 रन बनाए। जवाब में पिथौरागढ़ की टीम आठ ओवरों में 62 रन से जीत गई। दूसरा मैच चमोली और चंपावत के बीच खेला गया, जिसमें चमोली की टीम ने 15 ओवरों में 74 रन बनाए। जवाब में चंपावत की टीम 46 ही रनाें में सिमट गई। तीसरा मैच देहरादून, पौड़ी के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून ने 149 रन बनाए। जवाब में पौड़ी की टीम 33 रनों पर ही सिमट गई। चौथा मैच उत्तरकाशी और हरिद्वार के बीच खेला गया, जिसमें हरिद्वार की टीम ने 130 रन बनाए। जवाब में उत्तरकाशी की टीम 94 रन ही बना पाई। पांचवां मैच स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और अल्मोड़ा के बीच खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने 132 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अल्मोड़ा की टीम 67 पर ऑलआउट हो गई।
इस दौरान बीईओ निर्मला बोहरा, प्रधानाचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह चौहान, अरविंद चौधरी, राहुल पवार, चंचल बसेड़ा, दिनेश मनराल, सुरेंद्र अधिकारी, सुनील बिष्ट आदि मौैजूद थे।
विज्ञापन
पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार, देहरादून की टीमों ने जीते मैच
राज्य स्तरीय विद्यालयी अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता