{"_id":"5be9cffbbdec2269b345a27f","slug":"154204973912-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर क्षेत्र के केलाखेड़ा में एसडीएम विवेक प्रकाश ने निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को नगर क्षेत्र के मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान स्थल पर कई अव्यवस्थाएं सामने आईं। जिस पर एसडीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों को साफ सफाई, मतदान कक्ष में लाइट, पानी और पोलिंग पार्टियों के रहने की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश नगर पंचायत ईओ और विद्यालय के प्रधानाचार्य को सौंपी। मौके पर ईओ महेश चंद शर्मा, प्रभारी प्रधानाचार्य आनंद गंगवार, महफूज हुसैन, ओमप्रकाश, महेंद्र कालड़ा आदि थे।