{"_id":"5bd36401bdec22695c1f59eb","slug":"154058031716-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंहदी प्रतियोगिता में क्रांति विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंहदी प्रतियोगिता में क्रांति विजयी
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में डीएनआरएलएम योजना के अंतर्गत ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न समूहों की करवाचौथ पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 15 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में बीडीओ डॉ. निर्मला जोशी और ग्राम प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष लियाकत अली ने किया। प्रतियोगिता में गांव हजीरा निवासी क्रांति देवी प्रथम, गांव महेशपुरा निवासी गंगा देवी द्वितीय और गांव महोली जंगल निवासी पुष्पा रानी तृतीय रही। अतिथियों ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहां वीडीओ मीनू आर्य, रउफुल हसन, सुमन, बबीता, अंजना, पूनम, रेनूका देवी, सीमा, अमरजीत कौर आदि थे।