{"_id":"5bca33e4bdec22697a0f359e","slug":"15399781801-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमा होने लगा चुनावी शराब का स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमा होने लगा चुनावी शराब का स्टॉक
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
red wine
रामनगर (नैनीताल)। निकाय चुनाव की घोषणा होते ही शराब तस्करों की पौ बारह हो गई है। चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावितों ने शराब का स्टॉक मंगाना शुरू कर दिया है। फिलहाल यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर तस्करी रोकने के लिए एनडीटीएफ टीम लगातार छापामारी कर रही है।
चुनाव के दौरान मतदाताओं को रिझाने के लिए दावेदारों ने हरियाणा से सस्ती शराब मंगाना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो हरियाणा के शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। फिलहाल शराब को यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर स्टॉक किया जा रहा है। ऑर्डर मिलने पर कार, टाटा 407 के अलावा डंपरों से भी शराब की तस्करी की जा रही है। पांच अक्तूबर को पीरुमदारा में पुलिस ने 67 पेटी शराब के साथ दो पकड़े थे, जो हरियाणा की शराब की तस्करी कर रहे थे। मालधन, पीरुमदारा में कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रही हैं। एनडीटीएफ (एंटी ड्रग्स टॉस्क फोर्स) प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी टीम लगातार शराब तस्करों के यहां छापेमारी कर रही है।
यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर सक्रिय हुए तस्कर
एनडीटीएफ की टीम कर रही लगातार छापेमारी