{"_id":"5bbe4ed1867a55285d42fe35","slug":"15391986473-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं मिलने से गुस्साए शुगर मिल कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं मिलने से गुस्साए शुगर मिल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में पांच माह का वेतन न मिलने से गुस्साए शुगर मिल कर्मचारियों ने मिल के प्रशासनिक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। बता दें कि शुगर मिल कर्मचारियों को मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर महीने का वेतन नहीं मिला है। जिससे कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। नवरात्र सहित अन्य त्यौहार भी नजदीक हैं। साथ ही सामयिक कर्मचारियों को वर्ष 2016-17-18 का रिटेनिंग और बोनस का भुगतान नहीं किया गया है। सीजनल कर्मचारियों की स्थिति अत्यधिक दयनीय बनी है। बुधवार को उन्होंने मिल महाप्रबंधक और मुख्य लेखाकार से बातचीत करने की कोशिश की। लेकिन आरोप है कि दोनों अधिकारी नदारद मिले। वहां रामौतार, कुलविंदर सिंह, प्रेम सिंह, बुढ्ढन, रम्मन, मंजूर, हरजिंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, राजेंद्र सिंह, कपिल आदि थे।