फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   धान खरीद को लेकर एसडीएम से मिले किसान

धान खरीद को लेकर एसडीएम से मिले किसान

Fri, 21 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
धान खरीद को लेकर एसडीएम से मिले किसान

विज्ञापन
बाजपुर में भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को एसडीएम विवेक प्रकाश से मिला। इस दौरान किसानों ने धान खरीद को लेकर आने वाली समस्याओं का लिखित में मांग पत्र भी एसडीएम को सौंपा। उन्होंने धान खरीद केंद्र एक अक्तूबर से सुचारु रूप से संचालित करने, अधिकतर धान खरीद केंद्र मंडी समिति परिसर में स्थापित कराने की मांग की। कहा कि किसानों की अलग अलग गांवों में भूमि है। उन्होंने इनका धान एक ही खरीद केंद्र पर तौल कराने की मांग रखी। इस पर एसडीएम ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिया। इससे पहले किसानों ने मंडी सभागार में एक बैठक की, जिसमें धान खरीद को लेकर मंथन किया गया। वहां भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, दलजीत सिंह गौराया, अजीत प्रताप रंधावा, प्रताप सिंह संधू, आरएस गिल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed