{"_id":"5b981122867a5501313c6147","slug":"153669249819-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सूत्रीय मांगों पर किसानों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सूत्रीय मांगों पर किसानों ने भरी हुंकार
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज में सात सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से किसानों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों को लेकर एसडीएम निर्मला बिष्ट के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने कहा कि चीनी मिल बंद होने से किसान गन्ने की फसल बोने से कतरा रहे हैं। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने, किसानों को वर्ग चार व अन्य वर्ग की भूमि पर भूमिधरी अधिकार देने, जेल कैंप के बंगाली विस्थापित 20 परिवारों को डेढ़-डेढ़ एकड़ कृषि भूमि के पट्टे आवंटित करने की मांग की। वहां जिला सचिव जंगीर सिंह, उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह, मनिंदर मंडल, नेपाल सरकार, मनमोहन सिंह, गुरदीप सिंह, अरूड़ सिंह, लाभ सिंह, कर्म सिंह, ओमप्रकाश राणा, लक्ष्मण सिंह राणा, शिव कुमार सरकार, अखिलेश मंडल, परितोष मंडल आदि थे।