{"_id":"5b8d80fd42c79246361b2902","slug":"153600024015-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने फिर चार साल की मासूम बच्ची को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने फिर चार साल की मासूम बच्ची को बनाया निवाला
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। वन रेंज गढ़खेत के सालमगढ़ गांव से देर शाम तेंदुए ने एक बच्ची मार डाला। बच्ची का शव घर से 100 मीटर दूर गधेरे में मिला है।
सालमगढ़ निवासी चतुर सिंह की चार साल की बेटी ज्योति सोमवार की देर शाम खाना खाने के बाद आंगन में खेल रही थी। तभी घात लगाए बैठा तेंदुआ उसे उठाकर जंगल की ओर भाग गया। परिजनों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची को ढूंढने जंगल की ओर निकल गए। काफी ढूंढखोज के बाद घर से 100 मीटर दूर गधेरे में बच्ची का शव मिल गया। घटना की सूचना मिलने पर डीएफओ आरके सिंह, एसडीएम सुंदर सिंह, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट और नौगांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक बुटोला सालमगढ़ की ओर रवाना हो गए। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक वे मौके पर नहीं पहुंचे थे। सालमगढ़ से जुड़े गांव हरीनगरी में चार माह पूर्व तेंदुआ दो मासूम बच्चों को मार चुका है। जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, नौगांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक बुटोला और ग्रामीणों ने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग की है।