{"_id":"5b71ed4e42c7926ff1040a43","slug":"15341929667-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट पार्क के नए स्वागती कक्ष में अव्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट पार्क के नए स्वागती कक्ष में अव्यवस्थाएं
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है लेकिन यहां वन परिसर में बने नए स्वागती कक्ष में पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) प्रशासन ने पुराने बुकिंग काउंटर के पास ही 25 गुणा 35 फुट आकार का स्वागती कक्ष बनाया है, जिसमें लगी रेलिंग के बीच खिड़की में हाथ डालकर बुकिंग फार्म लेने में परेशानी हो रही है। बुकिंग की रेलिंग में एक ही हाथ जा पा रहा है। वह भी रेलिंग में फंस जा रहा है। पूछताछ के लिए पर्यटकों को झुकना पड़ रहा है क्योंकि खिड़की में जाली लगाने के कारण स्वागती कक्ष में बैठे बुकिंग क्लर्क का चेहरा तक दिखाई नहीं दे रहा है। वहां पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं की गई है। पर्यटकों को परिसर के बाहर एनएच पर ही नो पार्किंग जोन में वाहन रोकने पड़ रहे हैं। वहां पुलिस, सीपीयू वाले आए दिन पर्यटकों का चालान कर रहे हैं। स्वागती कक्ष के साथ बना हॉल हमेशा बंद रखा जा रहा है। पता नहीं चल रहा कि यह कार्यालय है या प्रतीक्षालय। स्वागती कक्ष में पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है। विपरीत दिशा में शौचालय बनाने के कारण पर्यटकों को इसका पता नहीं चल पा रहा है। सीटीआर के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि जल्द ही पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। खिड़की में पर्यटकों की परेशानी को सुलझाया जाएगा।