फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर में दिन भर छाया रहा कोहरा

नगर में दिन भर छाया रहा कोहरा

Wed, 11 Jul 2018 02:13 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
नगर में दिन भर छाया रहा कोहरा
नैनीताल में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। नगर में मंगलवार तड़के हुई बारिश के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। नगर को कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन में रात जैसे हालात हो गए। इस कदर अंधेरा छा गया कि लोग दिन में वाहनों की लाइटें जलाए देखे गए। कोहरे के साथ रुक-रुक कर दिनभर बूंदाबांदी हुई। नगर दिनभर पर्यटकों से गुलजार रहा। यहां भारी संख्या में पर्यटक देखे गए। दिनभर वाहनों का आवागमन रहा। तपते मैदानी क्षेत्रों से यहां पहुंचे पर्यटकों ने जमकर मौसम का आनंद उठाया। दूसरी ओर नगर में लगातार हो रही बारिश की वजह से जीवनदायिनी नैनी झील का जलस्तर भी बढ़ रहा है। सोमवार को जहां जलस्तर माइनस 1.35 फुट था, जो मंगलवार को बढ़कर माइनस 1.20 फुट पहुंच गया। झील नियंत्रण कक्ष के मुताबिक जनवरी से लेकर 659.2 मिमी बारिश हो चुकी है। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 20, न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटे में नौ मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed