फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दिल्ली को हराकर कपूरथला पहुंचा क्वार्टर फाईनल में

दिल्ली को हराकर कपूरथला पहुंचा क्वार्टर फाईनल में

Mon, 18 Jun 2018 01:26 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली को हराकर कपूरथला पहुंचा क्वार्टर फाईनल में
hocky - फोटो : amar ujala
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में खेली जा रही 96वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए प्री-क्वार्टर मुकाबले में नेशनल हॉकी क्लब कपूरथला ने जीत दर्ज की। उसने एफसीआई हेडक्वार्टर दिल्ली को 2-1 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहले हाफ में दिल्ली 1-0 से आगे थी। 19वें मिनट में मुनीद ने गोल किया। मध्यांतर के बाद कपूरथला की ओर से 37वें मिनट में अमृतपाल सिंह और 68वें मिनट में अमरजीत सिंह ने गोल दागे। डीएसए के महासचिव संजय सिंह बिष्ट ने बताया कि 18 जून को लीग के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 2:15 बजे से कोप्स ऑफ सिगनल जालंधर बनाम नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे झांसी, दूसरा मैच 3:30 बजे नॉर्दर्न रेलवे लखनऊ बनाम एसएसबी लखनऊ और शाम को पांच बजे से खालसा वॉरियर अमृतसर बनाम नेशनल हॉकी क्लब कपूरथला के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed