{"_id":"5af8a5f94f1c1be3408b523f","slug":"152624485318-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू-ट्यूब में छाए नैनीताल के पर्यटन स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू-ट्यूब में छाए नैनीताल के पर्यटन स्थल
Updated Mon, 14 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। सरोवर नगरी के सौंदर्य को दर्शाते हुए एक वीडियो इन दिनों सोशल नेटवर्क साइट यू-ट्यूब में धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में पर्यटन नगरी नैनीताल के तमाम दर्शनीय स्थलों के अद्भुत तरीके से दर्शाया गया है, जो नैनीताल आने की सोच रहे पर्यटकों के लिए एक कंप्लीट ट्यूरिस्ट गाइड का काम कर रही है।
गर्मियों की छुट्टियां करीब हैं और ऐसे में महानगरों में बढ़ती सूर्य की तपिश से निजात पाने के लिए लोग प्रकृति की गोद में बसे नैनीताल का रुख करते हैं। नैनीताल आने से पहले पर्यटक यहां के पर्यटन स्थलों के विषय में पूरी जानकारी ले लेना चाहते हैं और तकनीक के दौर में तमाम वेबसाइटों को खंगालने के बाद वे पर्यटन स्थलों पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखने के लिए यू-ट्यूब का रुख करते हैं जिससे उनको यहां पर्यटन स्थलों की जानकारी मिल सके।
इसे देखते हुए लखनऊ निवासी और यात्राओं की शौकीन प्रियंका तिवारी ने यू-ट्यूब में नैनीताल के दर्शनीय स्थलों को लेकर एक लघु फिल्म बनाई है। जिसे तीन माह में करीब छह लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। प्रियंका कुछ माह पहले अपने साथियों के साथ नैनीताल घूमने आई थी। उन्होंने नैनीताल यात्रा को अपने प्रोफेसनल कैमरे में कैद किया। वैसे तो यू-ट्यूबर नैनीताल के ऊपर कई स्लाइड शो हैं लेकिन फिल्हाल सरोवर नगरी की सुंदरता को दर्शाती ये अपने में पहली लघु फिल्म है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 2005 में मास कॉम्यूनिकेशन करने के बाद उन्होंने यूपी के एक प्रसिद्ध न्यूज चैनल में एंकरिंग की, उसी दौरान वे मुंबई चली गईं और कई टीवी प्रोग्रामों में काम कर चुकी हैं।
प्रियंका ने बताया कि उनकी कोशिश सोशल मीडिया के माध्यम से देश के पर्यटन स्थलों का प्रचार करना है। उनकी लघु फिल्म नैनीताल आने वाले पर्यटकों को कम समय में संपूर्ण दर्शनीय स्थलों की जानकारी देने का काम कर रही है।
-
ऐसे दर्शाए नैनीताल के पर्यटन स्थल
नैनीताल। यू-ट्यूबर प्रियंका तिवारी ने अपनी नैनीताल यात्रा नैनी देवी मंदिर से शुरू करते हुए नैनीझील, तिब्बती बाजार, रोप वे की सैर, स्नो ब्यू पाइंट से हिमालय दर्शन, खूर्पाताल झील, मशहूर लवर प्वाइंट, माल रोड की रौनक, 50 साल पुराना रेस्टोरेंट, नौकुचियाताल में पैराग्लाइडिंग, भीमताल झील और सातताल में आउटडोर एक्टिविटी को लघु फिल्म में दर्शाया गया है।
इस लघु फिल्म में नौकायन, रोप वे समेत अन्य पर्यटन स्थलों में लगने वाले शुल्क को दिखाया गया है। इस लघु फिल्म मेें पहाड़ के बड़े नींबू यानी पहाड़ी नीबू के स्वाद का अहसास कराने का भी प्रयास किया गया है।
यू-ट्यूब में छाए नैनीताल के पर्यटन स्थल
- तीन माह में छह लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो