{"_id":"5ae0e76c4f1c1b3b0b8b689b","slug":"15246887492-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कल्याण के लिए संचालित योजनाएं पात्र महिलाओं तक पहुंचाएं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कल्याण के लिए संचालित योजनाएं पात्र महिलाओं तक पहुंचाएं: डीएम
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
woman tension
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बुधवार को महिला कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं को मिले। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अंजना गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत 18 से अधिक और 60 वर्ष से कम की निराश्रित, परित्यक्ता विवाहिता जिसकी शादी के एक वर्ष से अधिक समय से पति लापता हो या पति की ओर से परित्याग कर दिया हो उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जाते हैं। साथ ही मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों की पत्नियों को अनुदान हेतु सरकारी चिकित्सालय की ओर से संबंधित महिला के पति को मानसिक रूप से बीमार का प्रमाण पत्र जारी किया गया हो, ऐसे पात्र महिलाओं को 1200 रुपये प्रतिमाह अनुदान राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि जनपद में इस योजना के अंतर्गत 428 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही कहा कि इस योजना में 35 वर्ष से कम उम्र की विधवा से विवाह करने पर दंपति को प्रोत्साहन स्वरूप 11000 रुपये अनुदान स्वरूप दिए जाते हैं। दंपति को विवाह के एक वर्ष के भीतर अनुदान हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करना होगा।
बच्चों के स्वास्थ्य जांच के दिए निर्देश
नैनीताल। जिलाधिकारी ने बुधवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सभी बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर बच्चों का मुफ्त इलाज कराया जाए। जिले में जो 15 चिकित्सा टीमें गठित हैं वह विद्यालयों में बच्चों की जांच करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षण दिवस की जानकारी बच्चों के परिवारों की जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. भारती राणा, एसीएमओ टीके टम्टा, डीईओ गोपाल स्वरूप भरद्वाज, मदन मेहरा आदि रहे।