फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जूनियर हाईस्कूल बागेश्वर में कार्यरत 17 प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी

जूनियर हाईस्कूल बागेश्वर में कार्यरत 17 प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी

Fri, 23 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल बागेश्वर में कार्यरत 17 प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी
नैनीताल। उच्च न्यायालय ने बागेश्वर में पदोन्नत 17 प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। जूनियर हाइस्कूल बागेश्वर में कार्यरत सहायक अध्यापक बसंत बल्लभ ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा था कि वे 1989 से सहायक अध्यापक हैं। विभाग ने उनसे कनिष्ठ 17 लोगों को पदोन्न्त कर प्रधानाध्यापक बना दिया। याची ने पूर्व में इस प्रकरण पर याचिका दायर की थी। उस समय न्यायालय ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को नई वरिष्ठता सूची बनाने का निर्देश दिया है। विभाग ने नई वरिष्ठता सूची बनाई लेकिन याची की पदोन्नति के मामले पर कोई निर्णय नहीं लिया। इसके बाद फिर से याचिका दायर की गई। न्यायालय ने कहा यदि कोई पदोन्नति की जाती है तो वह याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed